फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Recovery will be done from defaulting electricity consumers

Ambala News: बिजली के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से होगी रिकवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from defaulting electricity consumers
शहर में बिजली कर्मचारी मीटर चेक करते हुए। निगम
अंबाला सिटी। बिजली बिल का करोड़ों रुपये के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की खैर नहीं। निगम ने रिकवरी करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले निगम रिकवरी करने के लिए काम कर रहा था, अब बकाया पैसा जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन

अंबाला शहर डिवीजन की बात करें तो नवंबर के आखिर तक 20 करोड़ का बकाया था, निगम अभी तक आठ करोड़ की रिकवरी कर चुका है, जबकि जनवरी माह में यह पूरा पैसा रिकवरी किया जाएगा।
विज्ञापन

कई विभागों से हो रही रिकवरी
सरकारी विभाग भी बिजली निगम के डिफाल्टर हैं। कई विभाग ऐसे हैं, जिन्होंने निगम का बिजली बिल का पैसा जमा नहीं कराया है, जबकि निगम की ओर से कई बार इन विभागों को जानकारी दी है और अभियान चलने के बाद कई सरकारी विभागों ने बिल जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शहर के साथ ग्रामीण एरिया में भी बिजली बिल के डिफाल्टर हैं। इनमें घरेलू और वाणिज्यक कनेक्शन भी शामिल हैं। वहीं, रिकवरी के लिए सब डिविजन स्तर पर दस-दस टीम का गठन किया है। यह टीम लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं और फोन भी किए जा रहे हैं। जनवरी माह में पैसा जमा न करवाने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
मीटर से छेड़छाड़ भी कर रहे बिजली चोर
बिजली मीटर घरों से बाहर निकलने के बाद लोग जुगाड़ लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। निगम दिसंबर माह में 25 लाख की चोरी पकड़ चुका है। चोरी पकड़ने के लिए निगम की एक से टीम बनाई हैं। यह टीम लगातार जांच कर रही हैं। लोग मीटर से छेड़छाड़ करने के साथ ही सीधे कुंडी लगाकर चोरी कर रहे हैं। निगम के सामने कई ऐसे भी केस आते हैं, जिनमें लोग मीटर को बंद कर देते हैं और उनको डायरेक्ट सप्लाई मिलती रहती है।

वर्जन
डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया रिकवरी करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दिसंबर माह में 20 में से 8 करोड़ की रिकवरी की जा चुकी हैं। इसके लिए सब डिवीजन स्तर पर टीम का गठन किया है। जनवरी माह में यह रिकवरी पूरी की जाएगी। बिजली चोरी पकड़ने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed