{"_id":"645d5bc2a705058e6c04b1c7","slug":"recommendation-for-suspension-of-birth-and-death-certificate-officer-in-indecency-with-female-employee-ambala-news-c-36-1-sknl1002-2981-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महिला कर्मी से अभद्रता में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अधिकारी के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महिला कर्मी से अभद्रता में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अधिकारी के निलंबन की संस्तुति
Fri, 12 May 2023 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 12 May 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा निगम कर्मियों ने हंगामा किया। साथ ही निगम आयुक्त से मामले की शिकायत की। इस दौरान एक महिला कर्मचारी अपनी बात रखते-रखते रो पड़ी। उसका कहना था कि अधिकारी उनके साथ हमेशा गलत तरीके से व्यवहार करता है। उनकी ड्यूटी सीएससी सेंटर में है, फिर भी उन्हें अपने कार्यालय में काम करवाने के लिए दबाव बनाता है और दुर्व्यवहार करता है, जिस कारण वह बहुत परेशान है। शिकायतें सुनने के बाद निगम आयुक्त ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अधिकारी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर निलंबन की संस्तुति की है।
घटनाक्रम के अनुसार निगम की महिला कर्मी वीरवार को सीएचसी सेंटर में ड्यूटी पर थी। आरोप है कि इस दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद महिला के समर्थन में अन्य निगम कर्मी भी एकजुट हो गए। महिला कर्मी ने निगम आयुक्त से शिकायत में बताया कि आरोपी अधिकारी अन्य महिला कर्मियों के साथ भी गलत व्यवहार करता है। निगम कर्मियों की बात पर आयुक्त ने संज्ञान लिया। साथ ही आयुक्त अंजू चौधरी ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारी को निलंबित करने की संस्तुति की। इसके अलावा डीएमसी ने मामले में एफआईआर करवाने के लिए कहा है। विदित हो कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उक्त अधिकारी के ऊपर दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उसके खिलाफ शिकायतें हो चुकी हैं, परंतु बाद में मामला सुलझ गया। यही कारण है कि वीरवार को हुई घटना के बाद कर्मचारी एकजुट हो गए और लिखित में शिकायत दर्ज करवाई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
हमारे पास कर्मचारियों की शॉर्टेज चल रही थी। पहले दो महिला कर्मचारी काम कर रहीं थीं और एक महिला कर्मचारी को उनकी मदद के लिए कहा गया, लेकिन उसकी जगह दूसरे कर्मी को काम के लिए भेजा गया, जिस पर पहले से मामला चल रहा है। इस पर उसे बिठाना सही नहीं समझा। इसी बात को लेकर महिला कर्मचारियों ने गलत समझ लिया और हंगामा कर दिया। मेरी ओर से कुछ भी गलत नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
- सुनील शर्मा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अधिकारी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हमारे पास सभी कर्मचारी आए थे, जिन्होंने बताया कि हेल्थ विभाग से आए जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उनकी बात सुनने के बाद स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर निलंबन की संस्तुति की गई है। दूसरी ओर डीएमसी भी इस संबंध में कार्रवाई कर रहे हैं।
- अंजू चौधरी, आयुक्त, नगर निगम।
-- -- -- -- -- -- -- -- -