{"_id":"67462450517726fc470d2fc6","slug":"read-the-preamble-of-the-indian-constitution-ambala-news-c-36-1-amb1003-133398-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा
विज्ञापन
छावनी के राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानि
- फोटो : mathura
अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महत्वपूर्ण दिवस समिति के तहत संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. खुशीला ने छात्राओं को बताया कि भारत का संविधान हमारे देश के शासन और नागरिकों के अधिकारों के लिए आधारभूत दस्तावेज है। इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना की संयोजिका डॉ. सुप्रिया चोपड़ा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। इस मौके पर महत्वपूर्ण दिवस समिति की प्रभारी डॉ. पूजा एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया
नारायणगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इसका आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से और कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजीत सिंह के मार्गदर्शन व कार्यकारी प्राचार्य जोगा सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि संविधान विकास का आदर्श प्रस्तुत करता है और भारत को विकसित बनाने में लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर संविधान जागरूकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। खंड विकास विभाग से विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बलदेव और डॉ. शुभम मौजूद रहे।
विजेताओं को किया सम्मानित
अंबाला सिटी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम स्कूल प्रधानाचार्य एवं बीईओ सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रवीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीजेएम प्रवीन और प्रधानाचार्य सतबीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की। मुख्यातिथि के स्वागत में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया व विद्यार्थियों से अपने विचार सांझा करने का आग्रह किया। स्कूल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डलसा की ओर से एडवोकेट गोल्डी सहगल भी उपस्थित रहे। मंच संचालन नीलम ने किया।
विज्ञापन
संविधान दिवस के महत्व पर डाला प्रकाश
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में एनएसएस यूनिट की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान करवाया गया। जिसका आयोजन कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर निशु बंसल के नेतृत्व में किया। मुख्य वक्ता की भूमिका एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर धनंजय कुमार ने निभाई। प्रोफेसर धनंजय कुमार ने संविधान दिवस के महत्व के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर निशु बंसल ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर धनंजय कुमार को बधाई दी।
भाषण प्रतियोगिता में पायल रही प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संसदीय कार्य विभाग भारत सरकार, हरियाणा सरकार व उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार राजनीतिक शास्त्र विभाग की ओर से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य संजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि व वरिष्ठ प्रोफेसर अंजू जगपाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि संविधान में वर्णित उपबंधों को हमें न केवल मनाने बल्कि उन्हें अपने दिन प्रतिदिन की कार्य प्रणाली में शामिल करने की जरूरत है।
कार्यक्रम के आयोजक और राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार दुबला ने बताया संविधान हमारी बहुमूल्य धरोहर व हमारे प्रजातंत्र का सबसे बड़ा प्रतीक है। जिसकी मूल भावना हम सभी को ज्ञात रहनी चाहिए। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान की छात्रा नवनीत कौर प्रथम, बीएमसी के छात्र वासु द्वितीय, बी प्रथम वर्ष के छात्र अमर तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा शाइस्ता खातून प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा एकता द्वितीय, बीएससी लाइफ साइंस की छात्रा अंशिका तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लाविका वर्मा ने द्वितीय स्थान, बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष के छात्र वंश वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छावनी के राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानि- फोटो : mathura