फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ravana's effigies will be burnt in Rambagh grounds and Topkhana.

Ambala News: रामबाग मैदान में और तोपखाना में दहन किए जाएंगे रावण के पुतले

Wed, 01 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 01 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ravana's effigies will be burnt in Rambagh grounds and Topkhana.
अंबाला छावनी के रामबाग मैदान में दशहरे को लेकर तैयारी करते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की संस्थाएं रावण के पुतला दहन की तैयारी में जुट गई हैं। एक तरफ श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार की तरफ से रामबाग मैदान में पुतला दहन की तैयार शुरू कर दी गई है तो वहीं तोपखाना परेड में भी स्थानीय निवासियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
दोनों जगह पर सफाई कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए हैं। नगर परिषद के सफाई टीम मंगलवार को रामबाग मैदान की साफ-सफाई करते हुए नजर आई, वहीं कूड़े-करकट सहित अन्य मलबे के निस्तारण के लिए दो जेसीबी मशीनों को भी रामबाग मैदान में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो जगह होगा पुतलों का दहन : अंबाला छावनी में पहले तीन जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता था, लेकिन इस बार गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक बनने और पौधरोपण होने के कारण यहां पुतलों का दहन नहीं किया जाएगा, इसलिए श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार को इस बार रामबाग मैदान में पुतलों के दहन की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाग मैदान में इस बार रावण का पुतला 45 फीट का होगा तो वहीं मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले क्रमश: 40 व 38 फुट के होंगे। इसी प्रकार तोपखाना परेड में दहन किए जाने वाला रावण का पुतला 60 फुट, मेघनाद का 55 फुट और कुंभकर्ण का पुतला 50 फुट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed