फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ravan Dahan will be held at nine places today, security arrangements complete

आज नौ जगह होगा रावण दहन, सुरक्षा के इंतजाम पूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ravan Dahan will be held at nine places today, security arrangements complete
Ravan Dahan will be held at nine places today, security arrangements complete - फोटो : Ambala
अंबाला। जिला में इस बार 9 जगह पर विजय दशमी मेला आयोजित किया जा रहा है, इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिहाज से पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रत्येक थाना प्रभारी को संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर चौकस रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा 25-25 पुलिस मुलाजिम तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के दौरान पिछले वर्ष रावण दहन कार्यक्रम नहीं हो सके थे, जबकि इस बार इस मेले को लेकर खासा उत्साह है। जिला का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला बराड़ा का विजय दशमी मेला तीन साल बाद होने जा रहा है। इस बार रावण के पुतले का आकार छोटा किया गया है, इसके बावजूद यहां इस बार भी जिला का सबसे ऊंचा रावण दहन होगा, जिसकी ऊंचाई 100 फुट रखी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधोया में 50 फुट ऊंचे रावण दहन किया जा रहा है, जबकि अंबाला कैंट के तोपखाना में दो साल बाद रावण दहन होगा। इसके अलावा अंबाला सिटी के रामबाग मैदान में 55 फुट के रावण का दहन किया जाएगा, यहां मेले में काफी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं। सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड में यूथ क्लब रावण दहण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला सिटी के ही हुडा मैदान में भी 55 फुट के हनुमान का दहन होगा। आसपास में नारायणगढ़ में श्री सनातन धर्म महावीर की ओर से विजय दशमी मेले का आयोजन होगा, यहां 55 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं बाबा गेंदा सिंह भगत मैदान में भी 45 फुट के रावण का दहन प्रोग्राम रखा गया है। मुलाना में भी 60 फुट के रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग सुरक्षा नियमों का पालन करें और व्यवस्था को बनाने में सहयोग करें। डीएसपी राम कुमार के मुताबिक जहां भी आवश्यकता होगी, वहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed