{"_id":"68910fe62c429828a5043979","slug":"rape-case-convict-sentenced-to-20-years-imprisonment-ambala-news-c-18-1-knl1010-708011-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल कैद
विज्ञापन
अंबाला। वीडियो दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने सोमवार को सजा सुनाते हुए पानीपत निवासी रवि को 20 साल कैद की सजा सुनाई।
इस दौरान आरोपी के वकील ने उसके मां-बाप की बीमारी का हवाला भी दिया, वहीं पीड़िता के वकील ने जब दलील दी और इसे एक सुनियोजित अपराध बताया। दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त व विशेष जज डॉ मन पाल रामावत ने आरोपी को सजा सुना दी। आरोपी को पुलिस सुरक्षा में सेंट्रल जेल छोड़ दिया गया।
मामला अगस्त 2022 का है, जब 15 वर्षीय नाबालिग का आरोपी रवि ने शारीरिक शोषण किया। उसने पहले नाबालिगा की वीडियो बनाई और फिर वीडियो का माता-पिता को दिखाने के नाम पर ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। संवाद