फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rapairs all raods of Ambala in one month, says CM

एक माह दुरुस्त हों अंबाला की सभी सड़कें

Fri, 01 Nov 2013 03:36 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 01 Nov 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
rapairs all raods of Ambala in one month, says CM

विज्ञापन
अंबाला शहर में काफी समय से पेयजल व सीवरेज लाइन अंडरग्राउंड डालने का काम अटका पड़ा है। इसका नतीजा यह है कि शहर भर में अधिकतर सड़कें व गलियां खुदी पड़ी है और अभी तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई।

 इस वजह से शहर के लोग बहुत ज्यादा दुखी थी और लगातार ये शिकायतें शहर विधायक  के जरिये सीएम तक पहुंचा रहे थे।


सीएम  ने वीरवार को अंबाला में आते ही लोगों की इस समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने वहीं तुरंत आदेश दिए कि सीवरेज व पेयजल को जो भी काम पेंडिंग पड़ा है, उसे एक माह में निपटाकर इस वजह से खुदी पड़ी सड़कों को एक माह के भीतर ही निपटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह जानते हैं इस वजह से लोगों को क्या परेशानियां पेश आ रही है।

बिना उद्घाटन ही शुरू होगा पुल
मुख्यमंत्री ने अंबाला में लोगों को रेलवे ओवरब्रिज और नए बस स्टैंड का तोहफा देना था। मगर किसी कारणवश सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसका उद्घाटन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीएम ने मंच से ही ऐलान किया कि एक नवंबर हरियाणा दिवस वाले दिन जो भी पहला व्यक्ति पुल से गुजरेगा, वो ही पुल का उद्घाटन कर देगा। उन्होंने कहा कि आम जनता ही सही मायनों में 28 लागत से बने पुल का उद्घाटन करेगी।

इस पुल के बनने से शहर व बाहर के वो लोग जिन्हें अदालत परिसर, लघु सचिवालय, डीसी व अन्य सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता है, उन्हे अग्रसेन चौक से हिसार हाइवे पर जाने की जरूरत ही नहीं रहेगी। वह सीधे इस पुल के जरिए वीआईपी जोेन पर पहुंच जाएगी। इस दौरान करीबन लोगों का डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय होने से बच जाएगा।


सिविल अस्पताल को मिलेगा नया ब्लड स्टोरेज
मुख्यमंत्री ने अंबाला शहर सिविल अस्पताल में नया ब्लड स्टोरेज बनाने की भी घोषणा कर दी है। सीएम ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि अंबाला शहर सिविल अस्पताल में  ब्लड को स्टोर करके रखने में काफी दिक्कत आती है। जिस वजह से कई बार इमरजेंसी में लोगों को प्राब्लम होती है।

इसलिए यहां एक बड़ी क्षमता का ब्लड स्टोरेज सेंटर होना चाहिए। सीएम ने जल्द ही यहां ब्लड स्टोरेज सेंटर बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed