{"_id":"669acba2d231d6ae1005a596","slug":"rampur-sarsehri-school-first-in-folk-dance-ambala-news-c-36-1-amb1003-126481-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फॉक डांस में रामपुर सरसेहड़ी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फॉक डांस में रामपुर सरसेहड़ी स्कूल प्रथम
विज्ञापन
राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी में खंड स्तरीय फॉक डांस में प्र
अंबाला। खंड अंबाला टू के राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी में खंड स्तरीय फॉक डांस और रोल प्ले प्रतियोगिता कराई। इसका आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी की देखरेख में हुआ।
स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने सभी का स्वागत किया। खंड अंबाला टू के खंड संसाधन समन्वयक नरोत्तम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब की प्रधानाचार्या शैलजा ने शिकायत निवारण कमेटी की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में खंड स्तर के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में निर्णायक दल के भूमिका में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड से पूजा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट से रचना रही। फॉक डांस में राजकीय मॉडल सांस्कृतिक माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल ने द्वितीय व राजकीय उच्च विद्यालय टुंडला तृतीय रहा।
विज्ञापन
रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर ने प्रथम, राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी के स्टाफ सदस्यों व खंड अंबाला टू से एबीआरसी व बीआरपी ने मुख्य भूमिका अदा की।