फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rajiv sent to jail after remand, now police busy searching for Baldev

Ambala News: राजीव को रिमांड के बाद जेल भेजा, अब बलदेव की तलाश में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rajiv sent to jail after remand, now police busy searching for Baldev
अंबाला सिटी। दसुटन कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से 26 वर्षीय अनमोल की हत्या के मामले में पुलिस ने वीरवार को गोली चलाने वाले आरोपी राजीव को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान राजीव ने सिर्फ यही कहा कि उससे गलती से गोली चली है। इधर पुलिस ने हथियार के मालिक पंजाब के रताखेड़ा निवासी बलदेव की खोज में जुट गई है। बलदेव से ही हथियार लेकर राजीव ने गोली चलाई थी। उससे पूछताछ के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल राजीव ने गोली चलाने के लिए कुछ नहीं कहा है। उसके दोस्त बलदेव से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें जगह- जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बीते रविवार को हुई थी घटना
बीते रविवार को केसरी निवासी 26 वर्षीय अनमोल अपनी मां के मामा के यहां पर दसुटन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान कार्यक्रम में गोली चल गई, जो अनमोल के माथे पर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने आरोप लगाए थे कि उनके बेटे को जानबूझ कर रंजिशन गोली मारी गई है। इसके बाद पुलिस ने अनमोल की मां मंजीत कौर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed