फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raj Mistry's son was duped of Rs 7 lakh in the name of sending him to Europe.

Ambala News: राज मिस्त्री के बेटे को यूरोप भेजने के नाम पर 7 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Raj Mistry's son was duped of Rs 7 lakh in the name of sending him to Europe.
अंबाला। राज मिस्त्री के बेटे को यूरोप भेजने के नाम पर 7 लाख की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि आरोपियों ने पैसे लेने के बावजूद बेटे को विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन

जब रुपये वापस मांगे तो धमकाया। पुलिस ने पंजोखरा साहिब गांव निवासी हरभजन सिंह, जंडली निवासी हरप्रीत सिंह व रुपो माजरा निवासी सतीश सैनी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंबाला सिटी के विष्णु विहार निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह राज मिस्त्री का है। बेटे को यूरोप भेजने के लिए सन स्कॉय ओवरसीस के माध्यम से फाइल लगवाई थी। उन्हें सतीश सैनी ने हरभजन सिंह व हरप्रीत सिंह से मिलवाया था।
विज्ञापन

तीनों ने आश्वासन दिया कि वह उनके बेटे को विदेश भेज देंगे। इसकी एवज में 14 लाख रुपये मांगे थे। सात लाख रुपये लेने के बावजूद लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी, वहां समझौता हुआ कि उसके बेटे को जल्द ही विदेश देंगे, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद भी उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed