फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raising voice in favor of the victims and the needy

Ambala News: पीड़ित और जरूरतमंदों के हक में उठा रहे आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Raising voice in favor of the victims and the needy
अंबाला। पीड़ित महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए विश्व मानवाधिकार परिषद मसीहा की तरह काम कर रहा है। पिछले दो साल से संगठन समाजसेवा कार्य में जुटा है। परिषद पॉक्सो, दुष्कर्म, उत्पीड़न, ठगी और जमीन की धोखाधड़ी जैसे केस में लोगों की मदद कर इंसाफ दिला रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं जरूरतमंद बच्चों की फीस देने और स्टेशनरी उपलब्ध करवाने में भी परिषद सदस्य आगे हैं। अंबाला से विश्व मानवाधिकार परिषद महिला सेल की हरियाणा महासचिव पूजा गोयल हैं। उनके नेतृत्व में 10 से 15 लोगों की टीम कार्य करती है।
विज्ञापन

लोगों को न्याय दिलाना उद्देश्य : पूजा गोयल
विश्व मानवाधिकार परिषद महिला सेल की हरियाणा महासचिव पूजा गोयल ने बताया कि वह परिषद से दो साल से जुड़ी है। खास तौर पर वह पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए काम करती है। जैसे दुष्कर्म, उत्पीड़न, ठगी, जमीन की धोखाधड़ी सहित अन्य केस उनके पास आते हैं तो वह उन केस में दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर पूरी पड़ताल करते हैं। उसके बाद उनको न्याय दिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। परिषद कूड़ा बीनने वाली महिलाओं और घरों में काम करने वाली महिलाओं के लिए काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए बनाया किताब बैंक
पूजा गोयल ने बताया कि वह मां की पाठशाला से चार साल से जुड़ी हैं। पाठशाला में पितृ दिवस पर बच्चों को किताबें, स्टेशनरी बांटी जाती है। बटरफ्लाई संस्था के साथ मिलकर एक किताबों का बैंक भी बनाया गया है ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क किताबों उपलब्ध कराई जा सकें। वह मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्होंने बताया कि आज कल पॉक्सो के केस सामने आते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि अपने बच्चों के साथ उनको समय बिताना चाहिए। परिषद जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस भी भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed