फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rainfall's impact on railway

ट्रैक से छू गया बारिश का पानी, रेलवे को करनी पड़ीं 19 ट्रेन डायवर्ट, कई रद्द

Tue, 20 Aug 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
rainfall's impact on railway
अंबाला। भारी बरसात के चलते और मारकंडा का जलस्तर खतरे के निशान से पार होने के बाद रविवार रात अंबाला के दुखेड़ी में रेलवे के गार्डर पर पानी पहुंच गया। इसी कारण अंबाला कैंट से पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद और मुरादाबाद को जाने वाली 19 ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट कर दिया। इनमें मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, बनारस-जम्मू एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, बरोनी-जम्मू एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मू एक्सप्रेस, जम्मू-बनारस एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 12312 और 15012, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस 13308, अमृतसर-धनबाद एक्सप्रेस 15212, अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल 12904 और चंडीगढ़-डिबरूगढ़ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसके अलावा अंबाला एक्सप्रेस 14522, 14521, अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस 14681, 14682, न्यू दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस, श्री माता देवी कटरा-ऋषिकेश-हेमकुंट एक्सप्रेस 14610, श्री माता देवी कटरा-ऋषिकेश-हेमकुंट एक्सप्रेस 14609 आज भी रद्द रहेंगी। इसके अलावा जम्मू तवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 19224 को पठानकोट-जालंधर सिटी, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर से डायवर्ट किया गया है। सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 14617 और कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त 12317 को हापुड़, मेरठ सिटी, सहारनपुर से डायवर्ट किया गया है। फिरोजपुर-धनबाद सतलुज एक्सप्रेस 13308 को फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, अहमदाबाद-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 19415 और बठिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19225 को फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर सिटी से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed