{"_id":"669c5692a1828df20001cdc7","slug":"rainfall-reduced-due-to-formation-of-monsoon-turf-towards-the-south-ambala-news-c-36-1-amb1002-126542-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मानसून टर्फ दक्षिण की तरफ बनने से बारिश हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मानसून टर्फ दक्षिण की तरफ बनने से बारिश हुई कम
विज्ञापन
अंबाला। मानसून टर्फ दक्षिण की तरफ बने रहने से हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार एक जून से लेकर 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 94.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (147.5 मिलीमीटर) से अब तक 36 प्रतिशत कम हुई है।
मानसून के प्रवेश एक जुलाई से अब तक राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अंबाला की बात करें तो यहां दिन और रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान भी 3 डिग्री बढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की बारिश भी हुई। हालांकि दिनभर उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ़ मदन खिचड़ ने बताया कि पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून टर्फ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है। इससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है। हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।