फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain water outside the chambers, jammed

Ambala News: चैंबरों के बाहर बारिश का पानी, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rain water outside the chambers, jammed
छावनी रेलवे रोड पर बाइक लगाकर लगाया जाम: संवाद
अंबाला। छावनी के रेलवे रोड स्थित कुमारी रुक्मिणी देवी हॉल के पास गुस्साए वकीलों और डीड राइटरों ने जलभराव की सुनवाई नहीं होने पर जाम लगा दिया। दोपहर के समय एकजुट होकर सभी अपने चैंबर सीटों से उठकर मुख्य रेलवे रोड पर आ गए और कुर्सियों और बाइक लगाकर दोनों तरफ के रास्ते पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

यहां जाम नहीं लगा, लेकिन लोगों को परेशानी जरूर हुई। कुछ डीड राइटर इसमें शामिल नहीं हुए। उनका कहना था कि जहां उनके बैठने की जगह है। वहां पर पानी की निकासी ही नहीं है। यहां बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है और डेंगू और मलेरिया फैलने का भी खतरा रहता है। कई बार डीसी , एसडीएम और नगर परिषद अधिकारियों के संज्ञान में मामला डाल चुके हैं। बावजूद इसके कहीं कोई सुनवाई नहीं। आखिर में उन्हें अपनी बात रखने के लिए जाम का सहारा लेना पड़ा। सूचना मिलने के बाद अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश मौके पर पहुंचे और नगर परिषद ईओ के संज्ञान में मामला डालने के बाद सेफ्टी टैंकरों के जरिए पानी को निकालने का काम किया। वहीं वकील महेंद्र, संतोष, गोपाल, परवीन राय का कहना था कि उनके चेंबरों को तहसील से बाहर कर रुक्मणि देवी हाल के मैदान में शिफ्ट कर दिया था। यहां पर पानी निकासी के कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं है। यह प्राथमिकता पर होना चाहिए।

छावनी रेलवे रोड पर बाइक लगाकर लगाया जाम: संवाद

छावनी रेलवे रोड पर बाइक लगाकर लगाया जाम: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed