फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain, storm and fire in power house, power outage

Ambala News: बारिश-आंधी और पावर हाउस में आग, बत्ती गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rain, storm and fire in power house, power outage
छावनी में तेज बारिश के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
अंबाला सिटी / बराड़ा अप्रैल माह आधा बीत चुका है। तेज गर्मी पड़ने लगी है। शुक्रवार को भी सुबह से शाम छह बजे तक गर्मी रही, लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलने के साथ ही घने बाल छा गए।
विज्ञापन

राजोखेड़ी स्थित पावर हाउस में शुक्रवार रात्रि को एक जोरदार धमाका हुआ। इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। इसके लिए सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आया। इस पर काबू पाने में लगभग 45 मिनट का समय लगा। इस दाैरान कई गांवों में बिजली गुल हो गई। बताया जाता है पावर हाउस 220 केवीए की क्षमता का था। पावर हाउस में धमाका किन कारणों से हुआ अभी इसका पता नहीं चल पा रहा है। माना जा रहा है कि आसमानी बिजली गिरने के कारण घटना हुई है। एक बिजली विभाग के कर्मचारी ने बताया कि अचानक से ब्लास्ट हुआ ज्यादा जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश है की जाने लगी। आंधी और तेज बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल रही। हालांकि इस घटना में कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी शनिवार को ही लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिले में कई जगहों पर धूलभरी तेज हवा चलने के साथ तेज बारिश और कुछ एक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बिछ गई। खासकर साहा और मुलाना के क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। यहां पर अनाज मंडी में भी गेहूं भीग गया। इसके साथ ही साहा शहजादपुर राजमार्ग पर देरशाम को बिजली का पोल ट्रक पर गिर गया। इसके बाद इस राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।
बिजली चमकने पर कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई। बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई। 10 दिनों में दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। वहीं, गेहूं की कटाई का सीजन जोरों पर चल रहा है। मंडियों में गेहूं लगातार पहुंच रहा है। मंडियों में उठान धीमा होने से किसानों का गेहूं खुले में है। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी हवाएं चलने से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

छावनी में तेज बारिश के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

छावनी में तेज बारिश के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

छावनी में तेज बारिश के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

छावनी में तेज बारिश के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed