Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Following Vij's intervention, municipal council employees received their salaries after Diwali.

Ambala News: विज के हस्तक्षेप से दिवाली बाद मिला नगर परिषद कर्मचारियों को वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Following Vij's intervention, municipal council employees received their salaries after Diwali.
अंबाला छावनी ​​स्थित नगर परिषद का कार्यालय।विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सख्त रुख और त्वरित हस्तक्षेप के बाद नगर परिषद कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों के खातों में आखिरकार दिवाली के बाद वेतन जमा कर दिया गया है।
दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर वेतन न मिलने के कारण नगर परिषद कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा था। खाता विभाग की कथित लापरवाही और हीला-हवाली की वजह से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। आक्रोशित कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर सीधे कैबिनेट मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई और विभाग के रवैये पर एतराज जताया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री अनिल विज ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द भुगतान के निर्देश दिए। विज के आदेशों के बाद नगर परिषद के खाता अधिकारी खुद बैंक पहुंचे और तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों को दूर करवाकर कर्मचारियों के खातों में सैलरी ट्रांसफर करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण कर्मचारियों का वेतन अटक गया था। बैंक जाकर समस्या का निवारण करवा दिया गया है और कर्मचारियों के खाते में वेतन डलवा दिया गया है।
- गौरव चोपड़ा, खाता अधिकारी, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed