Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy crowds at the station, pushing and shoving on the trains

Ambala News: स्टेशन पर भारी भीड़, ट्रेनों में धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Heavy crowds at the station, pushing and shoving on the trains
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छठ और दिवाली पर्व पर अपने घर जाने वाले पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों की भीड़ से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है। स्टेशनों पर ट्रेनों के पहुंचते ही डिब्बों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की नौबत आ रही है।



खिड़कियों से घुसने की मजबूरी
मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लुधियाना और सरहिंद जैसे प्रारंभिक स्टेशनों से ही ट्रेन पूरी तरह पैक होकर आ रही है। आलम यह है कि कैंट जैसे प्रमुख जंक्शनों पर ट्रेन रुकते ही डिब्बों के दरवाजे पहले ही भीड़ से अटे रहते हें। इसलिए ट्रेन में चढ़ने की होड़ में कई यात्री जान जोखिम में डालकर खिड़कियों के रास्ते डिब्बों में घुसते दिखे। लेकिन अंदर बैठे यात्रियों ने खिड़की नहीं खुलने दी तो तैश में आकर परेशान यात्रियों ने गाली-गलौज शुरु कर दिया। उसी समय आरपीएफ की महिला कर्मी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


आरक्षित और एसी कोचों पर अनधिकृत कब्जा
अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस की स्थिति भी गंभीर बन गई है। जनरल डिब्बों में जगह न मिलने के कारण अनारक्षित यात्री स्लीपर और थर्ड एसी कोचों में जबरन सवार होने लगे हैं। इसके कारण जिन यात्रियों के पास महीनों पहले से कंफर्म टिकट मौजूद हैं, वे भी अपनी सीट तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशनों पर लगातार बन रहे विवाद के माहौल को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से डिब्बों में चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है और अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से भीड़ को निकालने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, यात्रियों की भीड़ के कारण कई बार दिक्कत खड़ी हो जाती है।
- यशनजीत सिंह-वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री को शौचालय क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed