{"_id":"668f083b356b0ceea90ded84","slug":"rain-on-the-mountains-water-in-tangri-ambala-news-c-36-1-amb1002-125983-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पहाड़ों पर बारिश, टांगरी में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पहाड़ों पर बारिश, टांगरी में पानी
विज्ञापन
टांगरी नदी में आए पानी को देखते स्थानीय निवासी। संवाद
अंबाला। पहाड़ों पर बारिश के बाद अंबाला छावनी स्थित टांगरी नदी में जलधारा बहती दिखाई दी। शाम को जब लोगों को सूचना मिली कि टांगरी में पानी आ रहा है तो स्थानीय लोग मौके पर स्थिति देखने पहुंच गए।
ऐसा इस कारण हुआ, क्योंकि पिछली बार टांगरी में पहाड़ों से पानी आने के बाद बाढ़ का सामना करना पड़ा था। इस कारण लोगों का लाखों का नुकसान हुआ था। हालांकि इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि लोग घबराएं नहीं, क्योंकि पहाड़ों पर बारिश के बाद पानी नदी में जरूर आएगा। इससे किसी को नुकसान नहीं होगा।
पानी बहता हुआ आगे निकल जाएगा। इसके बावजूद लोग टांगरी नदी के पुल पर जलधारा को टकटकी लगाकर देखते दिखाई दिया। आलम यह था कि लोग अपने वाहनों को सड़क पर रोककर टांगरी नदी का हाल जान रहे थे। गौरतलब है कि टांगरी नदी के किनारे दर्जनों कॉलोनियाें में सैकड़ों घर बने हुए हैं। जहां पर पिछले साल आई बाढ़ में लाेग फंस गए थे। ऐसे में वह डर आज तक लोगों को सता रहा है।
विज्ञापन
2000 क्यूसेक पानी से लोगों मेंं डर
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो 1200 क्यूसिक पानी आने की सूचना मिली है। अभी पहाड़ों पर स्थिति ठीक है। ऐसे में लोगों को अधिक हड़बड़ाने या चिंता करे की जरूरत नहीं है। नदी में जिस प्रकार से पानी आएगा वह आगे चला जाएगा। क्योंकि सिंचाई विभाग ने नदी को साफ कर दिया है। वहीं पानी के आगे जाने के लिए रास्ता बना दिया है। इस पर तैयारियां पूरी हैं। ऐसे में लाेगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार रामपुर सरसेहड़ी पर बांध को ठीक करने का काम भी किया गया है। सिंचाई विभाग ने अपनी तरफ से सभी प्रबंध कर लिए हैं।
वर्जन
टांगरी में पानी आने की हमारे पास सूचना है। अभी लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। पहाड़ों पर बारिश होगी तो थोड़ा पानी मैदानी इलाकों में आएगा। नदी का पानी आगे जाए इसके लिए पूरे प्रबंधन कर लिए हैं।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग