फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain increased the cold, cold wave likely

Ambala News: बारिश ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर चलने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rain increased the cold, cold wave likely
अंबाला सिटी। बारिश ने रविवार को ठंड बढ़ा दी। दोपहर में तेज हवा चलने के साथ बादल छा गए और 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। कुछ एरिया में छिटपुट बारिश भी हुई। दोपहर से लेकर शाम तक बादल छाए रहे। ठंड बढ़ते ही लोगों के गर्म कपड़े निकल गए। शाम को भी तेज हवा चलती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार नौ दिसंबर को कोहरा छाने की संभावना है जबकि 11 और 12 दिसंबर को शीतलहर चलने से ठंड ज्यादा बढ़ सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में आठ दिसंबर रात्रि और नौ दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। उत्तरी और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश और कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं लेकिन 10 से 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोहरा भी बढ़ाएगा परेशानी
बारिश के बाद अब कोहरा भी परेशानी बढ़ाएगा। कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने से भी ठंड बढ़ेगी। साथ ही आवाजाही में लोगों को परेशानी होगी। इसके साथ ही शीतलहर भी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed