फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain increased people's concern, relief came when the sun shone

Ambala News: बारिश ने बढ़ाई लोगों चिंता, धूप खिली तो मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rain increased people's concern, relief came when the sun shone
अंबाला। जिले में रविवार दिन में कई जगहों पर बारिश हुई। सुबह से शाम तक 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से कई जगहों पर हल्का जलभराव हो गया। साथ ही गर्मी से राहत भी मिली।
विज्ञापन

हालांकि करीब एक घंटे बाद मौसम उमस भरा हो गया था। दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 17 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 18 जुलाई को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं अगले सात दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। उधर, बरसात को देखकर टांगरी नदी की जद में बसी कॉलोनी के लोगों की टेंशन बढ़ गई थी। नदी में पानी आने की संभावना को लेकर वह अपना-अपना सामन समेटते हुए नजर आ रहे थे। काफी देर बाद जब धूप खिली तो उन्होंने राहत की सांस ली। उधर, सिंचाई विभाग का कहना था कि अगर पहाड़ों में बरसात होती है तो ही नदी में पानी आने की संभावना है, वरना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed