फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways recovers Rs 3.56 crore fine from unauthorized passengers

अनाधिकृत यात्रियों से रेलवे ने वसूला 3.56 करोड़ रुपये जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Railways recovers Rs 3.56 crore fine from unauthorized passengers
अंबाला। मंडल के टिकट चेकिंग दस्ते ने अनाधिकृत टिकट यात्रियों पर शिकंजा कसते हुए अगस्त माह में 3.56 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों ने अगस्त के महीने में कुल 806 जांच की। इस दौरान 66 हजार मामले पकड़े गए। इनसे जुर्माने के तौर पर 3 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि वसूल की गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि कोविड नियमों को सुनिश्चित करने के लिए बिना मास्क के 248 यात्रियों को पकड़ा गया, वहीं रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाने और आम जनता के बीच गंदगी के खतरे को रोकने के लिए भी विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके परिणामस्वरूप 342 यात्रियों को एंटी लिटरिंग एक्ट (कूड़ा करकट विरोधी कानून) के तहत जुर्माना लगाया गया। जुर्माने के तौर पर 51 हजार 900 रुपये वसूले गए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे ताकि यात्री निर्धारित टिकट लेकर ही ट्रेनों में सफर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed