फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways extends the duration of the halt for 14 trains at Dhandari Kalan by three months.

Ambala News: रेलवे ने ढंडारी कलां में 14 ट्रेनों के ठहराव की अवधि तीन माह बढ़ाई

Mon, 31 Aug 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 31 Aug 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Railways extends the duration of the halt for 14 trains at Dhandari Kalan by three months.
अंबाला। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और ट्रेनों के भारी दबाव को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस से जारी आदेश के अनुसार, ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर 14 प्रमुख ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की अवधि को तीन माह और बढ़ा दिया गया है। अब ये ट्रेनें दिसंबर 2026 के अंत तक ढंडारी कलां स्टेशन पर रुकेंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर मंडल के पत्रों का संज्ञान लेते हुए यह प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। लुधियाना जंक्शन पर लगातार बढ़ रहे यातायात और यार्ड के काम के कारण उत्पन्न होने वाली भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे लुधियाना शहर के बाहरी हिस्से में स्थित ढंडारी कलां स्टेशन पर उतरने-चढ़ने वाले यात्रियों को भारी सुविधा होगी और उन्हें मुख्य शहर के ट्रैफिक जाम व स्टेशन की भीड़ से राहत मिलेगी। इस संबंध में जरूरी निर्देश अंबाला सहित अन्य मंडल प्रबंधकों को भी जारी किए गए हैं ताकि यात्रियों को समय अनुसार जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

ठहराव अवधि बढ़ाने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन संख्या 12054 अमृतसर-हरिद्वार का ठहराव अब 30 दिसंबर तक बढ़ाया गया जोकि पहले 30 सितंबर तक निर्धारित किया गया था। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट 31 दिसंबर, 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा 27 दिसंबर, 14616 अमृतसर-लालकुआं 26 दिसंबर, 15212 अमृतसर-दरभंगा 31 दिसंबर, 12204 अमृतसर-सहरसा 30 दिसंबर, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली, 14680 अमृतसर-दिल्ली, 14650 अमृतसर-जयनगर, 14674 अमृतसर-जयनगर, 19326 अमृतसर-इंदौर 31 दिसंबर, 22424 अमृतसर-गोरखपुर 27 दिसंबर, 14604 अमृतसर-बनमनखी 30 दिसंबर और ट्रेन नंबर 15532 अमृतसर-सहरसा का ठहराव अब 28 दिसंबर तक ढंढारी कलां स्टेशन तक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला किया गया है। मौजूदा समय में लुधियाना स्टेशन को अपग्रेड करने का कार्य जारी है। इसलिए 14 ट्रेनों के ढंढारी कलां स्टेशन पर ठहराव की अवधि को बढ़ाया गया है।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed