{"_id":"6910ee9fd6d7e95d440ba480","slug":"railways-engaged-in-safe-operation-of-24-premium-trains-ambala-news-c-36-1-amb1001-152741-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 24 प्रीमियम ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में जुटा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 24 प्रीमियम ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में जुटा रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। 12 वंदे भारत सहित 12 शताब्दी के सुरक्षित संचालन को लेकर रेलवे कार्रवाई में जुट गया है। 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली इन ट्रेनों को दुर्घटनाओं से रोकने की कवायद रेलवे ने शुरु की है। इसके लिए रेल लाइन पर उन जगह को चिह्नित किया जा रहा है,जहां से बेसहारा गोवंश रेलवे ट्रैक पर आ जाते हैं और इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ऐसे स्थानों पर कांटे की तारें या फिर दीवार का निर्माण किया जाएगा ताकि गोवंश वंदे भारत सहित शताब्दी से न टकरा पाएं।
अंबाला स्टेशन से निकलने वाली प्रीमियम ट्रेनें : मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सात जोड़ी वंदे भारत व तीन जोड़ी शताब्दी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22439/40 व 22477/78, नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत 22487/88, दिल्ली से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली 22447/48 वंदे भारत, अजमेर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली 20977/78 वंदे भारत और फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली 22462/61 वंदे भारत ट्रेन शामिल है। इसके अलावा नई दिल्ली से अमृतसर के बीच ट्रेन नंबर 12031/32,12029/30, 12013/14 शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, वहीं नई दिल्ली से कालका के बीच ट्रेन नंबर 12011/12 व 12005/06 और चंडीगढ़ तक 12045/46 शताब्दी का संचालन हो रहा है।