फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways' decision: Newborns will now get immediate treatment even without the Umeed card

Ambala News: रेलवे का फैसला, अब बिना उम्मीद कार्ड भी नवजातों को मिलेगा तुरंत इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Railways' decision: Newborns will now get immediate treatment even without the Umeed card
अंबाला छावनी के रेल विहार ​स्थित रेलवे अस्पताल। रेलवे - फोटो : Archive
अंबाला। रेलवे ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत प्रदान की है। अब रेलवे लाभार्थियों के नवजात शिशुओं को इलाज के लिए यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड (उम्मीद) के बनने का इंतजार नहीं करना होगा। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्ड न होने की स्थिति में किसी भी नवजात का इलाज नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में रेलवे चिकित्सा लाभार्थियों के शिशुओं को चिकित्सा उपचार से संबंधित सूचना जारी की गई थी, इसके माध्यम से रेलवे बोर्ड ने सभी प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशकों और उत्पादन इकाइयों को हिदायत दी है। बोर्ड ने कहा है कि आपातकालीन स्थिति में केवल कार्ड न होने के आधार पर इलाज में देरी करना अनुचित है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं ताकि रेल कर्मचारियों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन




एचएमआईएस के जरिए जल्द बनेगा कार्ड

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) में नवजात शिशुओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर उम्मीद कार्ड जनरेट करने का प्रावधान पहले से मौजूद है, ऐसे में आपात स्थिति में बिना कार्ड के भी नवजात को चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। यह मुद्दा रेलवे कर्मचारियों और यूनियन की तरफ से उठाया गया था, इसके बाद रेलवे ने यह राहत दी है। इस आदेश को महानिदेशक रेलवे स्वास्थ्य सेवा की मंजूरी से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे के इस कदम से उन हजारों रेलकर्मियों को राहत मिलेगी, जिनके घरों में नए मेहमान आए हैं और तकनीकी कारणों से कार्ड बनने में समय लग रहा है।

- पवन कुमार मेहरा, मंडल सचिव, एससी/एसटी रेलवे एम्पलॉयज यूनियन,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed