फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway will recruit for Level 6 and 7 vacant posts.

Ambala News: रेलवे में लेवल-6 और 7 के खाली पदों पर होगी भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Railway will recruit for Level 6 and 7 vacant posts.
- सीनियर सेक्शन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के कितने पद खाली, 18 तक देना होगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी जोनल रेलवे से लेवल-6 और लेवल-7 के नए पदों पर भर्ती के लिए रिपोर्ट तलब की है। इसमें सीनियर सेक्शन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों की जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच उच्च स्तरीय चर्चा शुरू हो गई है। बोर्ड ने यह भी पूछा है कि क्या वर्तमान में इन पदों पर काम आउटसोर्सिंग (ठेके) के जरिए कराया जा रहा है, यदि हां, तो रेलवे ने पूछा है कि इन पदों पर ठेके की व्यवस्था को खत्म कर स्थायी नियुक्तियां क्यों नहीं की जानी चाहिए, इसका ठोस कारण भी भेजें।

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी ताजा पत्र के अनुसार, वित्त मंत्रालय में लेवल-6 और 7 के पदों को बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के जनरल मैनेजरों को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में 5 वर्षों में बढ़े इलेक्ट्रिक इंजनों और अन्य संपत्तियों का ब्योरा दें।
विज्ञापन


18 तक देनी होगी पूरी जानकारी

रेलवे बोर्ड ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। सभी जोन को 18 फरवरी 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड यह जानना चाहता है कि लेवल-1 से लेवल-5 तक के कर्मचारियों की निगरानी के लिए कितने और सुपरवाइजरों (लेवल-6 व 7) की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण पदों पर नई भर्तियां

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अगर यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय से पास हो जाता है तो आने वाले समय में रेलवे में जूनियर इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बड़ी संख्या में नई भर्तियां देखने को मिल सकती हैं। यह कदम रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने और ठेकेदारी प्रथा को कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


रेलवे बोर्ड की तरफ से निर्देश मिले हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारी को आंकड़े तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
- विनोद भाटिया, डीआरएम, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed