फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employees will work under CCTV surveillance.

Ambala News: सीसीटीवी की निगरानी में काम करेंगे रेल कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Railway employees will work under CCTV surveillance.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित केंद्र पर टिकट लेते यात्री। संवाद
- कैंट स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र सहित पार्सल और आरक्षण कार्यालय पर बढ़ेगी कैमरों की संख्या
विज्ञापन



- नकली नोट प्रकरण के बाद रेलवे ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। यात्रियों से सीधे संपर्क में रहने वाले रेल कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी। कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र सहित पार्सल और आरक्षण कार्यालय पर कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्टेशन पर नकली नोट प्रकरण के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया है ताकि प्रत्येक स्थान पर तैनात कर्मचारी की कार्यशैली पर नजर रखी जा सके।
रेलवे ने यात्रियों से जुड़े सहयोग केंद्र को भी योजना में शामिल किया है। यहां भी अक्सर रेल यात्रियों की शिकायत रहती है कि ट्रेन की जानकारी मांगने पर कई बार रेल कर्मचारी आवेश में आकर यात्री से दुर्व्यवहार करने लगते हैं। ऐसे में पुख्ता सबूत न होने के कारण रेल कर्मचारी बच जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लगभग 30 कैमरे स्टेशन के उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जोकि विवाद के क्षेत्र रहते हैं।
विज्ञापन

जांच में नहीं मिली थी फुटेज
डेढ़ माह पहले कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने चार श्रमिकों से असली 500 रुपये के नोट लेकर, उन्हें नकली नोट थमा दिए थे। शिकायत के आधार पर जब रेलवे ने अनारक्षित टिकट केंद्र ने जांच की तो आरोपी कर्मचारी किसी भी कैमरे की निगरानी में नजर नहीं आया। इससे आरोपों को लेकर भी संशय बरकरार है। इसलिए रेलवे ने अब अनारक्षित टिकट केंद्र की प्रत्येक सीट को कैमरे के दायरे में लाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे, जहां रेल कर्मचारी और यात्रियों के बीच आपसी संवाद, टिकट का लेन-देन होता है ताकि किसी भी शिकायत की जांच तथ्यों के आधार पर हो सके।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed