फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employees demonstrated against non-repair of houses

आवासों की मरम्मत न होने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Railway employees demonstrated against non-repair of houses
अंबाला। यूआरएमयू की डीआरएम ऑफिस शाखा की प्रथम शाखा परिषद की ओर से खंड अभियंता कार्य रेल विहार के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्टॉफ के आवासों की मरम्मत कार्य बंद होने और कार्य के खर्च की जानकारी न देने को लेकर विरोध किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस बीच अधिकारियों के बंगलों को चमकाया जा रहा है, जबकि स्टॉफ के आवासों की स्थिति बद से बदत्तर हो रखी है। कर्मचारियों के घरों के आगे बरसात का पानी भर जाता है। उनका घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। वहां बने पार्कों की हालत भी खराब हो रही है। इस बारे में कर्मचारियों की ओर से शिकायत की जाती है तो उनकी भी सुनवाई नहीं होती। इन्हीं सब समस्याओं से मजबूर होकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष विजय प्रभाकर, पूर्व सहायक मंडल सचिव देव शंकर शर्मा, सचिव शशी कपूर व अन्य रेल कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वह जल्द ही अन्य बड़े अधिकारियों के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed