{"_id":"5fda67268ebc3e3b9a5e06b9","slug":"railway-ambala-news-knl543929132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे, दो कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे, दो कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन
railway
- फोटो : Ambala
अंबाला। रेलयार्ड में खड़ी मालगाड़ी डिरेल हो गई। डिरेलमेंट की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला लापरवाही का नजर आया। अधिकारियों द्वारा तैयार किए प्राथमिक दस्तावेजों के आधार पर 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
बुधवार सुबह लगभग 6.30 बजे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को सूचना मिली कि जंडली पुल के पास रेल यार्ड में ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतर गए हैं, हालांकि हादसा डाउन यार्ड रेलवे लाइन नंबर 20 पर किलोमीटर नंबर 263-30 के नजदीक हुआ था। इस कारण न तो ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ और न ही हादसे में किसी को चोट लगी। लेकिन मामला डिरेलमेंट का था, इसलिए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बीसीएन लोड शंटिंग के दौरान डिरेल हो गया। इंजन को मालगाड़ी के डिब्बे से अलग करते हुए झटका लगने के कारण हादसा पाया गया क्योंकि इस दौरान मालगाड़ी के डिब्बों को रोकने के लिए कोई अवरोधक नहीं लगाया था।
जब डिब्बों को झटका लगा तो वह लुढ़कते हुए 40-50 मीटर पीछे आ गए और 4 पहिए रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गए। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईड्रोलिक जैक की मदद से ट्रेन को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले को लेकर 2 कर्मचारियों पर गाज गिरी है और उन्हेें सस्पेंड कर दिया है। इसमें 1 शंटिंग मैन व 1 प्वाइंट्स मैन शामिल है।
विज्ञापन
2 महीने में तीसरा हादसा
नवंबर माह में भी 2 डिरेलमेंट हुई थी और अब दिसंबर में भी 1 और डिरेलमेंट हो गई। तीन डिरेलमेंट हालांकि ज्यादा बढ़ी नहीं थीं। लेकिन पहले मामले में जहां एसएसई मैकेनिकल पर गाज गिरी थी और उन्हें चार्जशीट किया गया था, वहीं दूसरे मामले में भी 2 कर्मचारियों पर गाज गिरी थी।
डिरेलमेंट की सूचना मिली थी। मौके पर विभागीय अधिकारियों को भेजा गया था। प्राथमिक जांच में 2 कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें चार्जशीट दी जाएगी।
-पंकज गुप्ता, एडीआरएम ऑपरेशन।