फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

रेलवे जेई का सिस्टम हैक, हैकर्स ने सिस्टम दोबारा शुरु करने को मांगे 980 अमेरिकी डॉलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
railway
अंबाला। अंबाला मंडल के सिग्नल/रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में जेई के तौर पर कार्यरत नितिन का सिस्टम हैक हो गया। सिस्टम में सरकारी और निजी जानकारी थी। हैकर ने दोबारा डाटा उपलब्ध कराने के लिए 980 अमेरिकी डॉलर की डिमांड कर दी। मामले में कार्रवाई और सहायता के लिए नितिन की तरफ से एक लिखित शिकायत डिप्टी सीएसटीई रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन अंबाला को दी गई है।
विज्ञापन

नितिन ने बताया कि उसके सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ है और किसी ने दोपहर 1 बजे उसका पूरा सिस्टम हैक कर लिया है। इसमें उसका पूरा डाटा था जो उसके लिए काफी महत्वपूर्ण था। जब उसने अपना सिस्टम खोलने की कोशिश की तो हैकर्स ने उसे ई-मेल भेजा और दोबारा सिस्टम अपलोड करने के लिए अमेरिकी डॉलर की मांग की। उसने बताया कि पिछले दिनों न्यूज चैनल और पेपर में भी रेलवे को अलर्ट आया था कि उनका सिस्टम हैक हो सकता है। रेलवे ने इस संबंध में बाकायदा प्रतिक्रिया भी दी थी कि उनके इंजीनियर पूरी सुरक्षा बरत रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उसका सिस्टम हैक हो गया।
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट ने जताया था शक
नितिन ने इस बात का भी जिक्र किया है कि 10 अगस्त को 11.20 बजे उसके पास माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से संदेश आया था कि कोई हैकर्स उनके सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सिक्योरिटी अटैक
जमीनी क्षेत्र पर कब्जे के लिए जिस प्रकार लड़ाई लड़ी जाती है, उसी प्रकार डिजिटल दुनिया में एक नेटवर्क तक पहुंच हासिल करने के लिए साइबर हमले किए जाते हैं। सिस्टम का एक्सेस और डेटा पर कंट्रोल पाने करने के लिए हैकर्स लगातार गलत संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। सिस्टम पर कंट्रोल के लिए हैकर्स मेलिशियस कोड के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करते हैं।
विभिन्न प्रकार के हैक
साइबर सिक्योरिटी अटैक कई तरह के होते हैं। इसमें मैलवेयर, फिशिंग अटैक, डेनायल-ऑफ-सर्विस, मैन-इन-द-मिडल आदि शामिल हैं, जो सिस्टम को हैक करने, क्रिप्टोकरेंसी के रूप में पैसे की मांग के लिए या फिर डार्क वेब पर डेटा बेचते के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अंजान लिंक को न करें क्लिक
साइबर अटैक का सीधा जुड़ाव सिस्टम से है। सिस्टम हैक करने के लिए हैकर्स विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाएं आजमाते हैं। इसमें लॉटरी का लिंक, एसएमएस पर लिंक, छुट्टियों के कूपन का लिंक, नौकरी का लिंक, डाटा अपडेट करने का लिंक इत्यादि शामिल होते हैं। ऐसे अंजान लिंक पर क्लिक करते ही हैकर्स चंद मिनटों में सिस्टम का पूरा डाटा हैक कर लेते हैं।

साइबर अटैक से बचाव के उपाय
अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे ईमेल आईडी, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की डिटेल आदि कभी भी वेबसाइट और सिस्टम पर सेव न करें। पासवर्ड मुश्किल होना चाहिए। भरोसेमंद एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके अपने सिस्टम को बार-बार स्कैन करते रहें। स्पैम मैसेज और ईमेल को न खोलें और न ही जवाब दें।
-क्षितिज दत्ता, कंप्यूटर विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed