फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   indian railways extend cancelled trains time period till 31 march

ध्यान दें! दो महीने के लिए रद्द 20 ट्रेनों की समय अवधि बढ़ाई गई, अब 31 मार्च तक रहेंगी कैंसिल

Fri, 21 Feb 2020 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
indian railways extend cancelled trains time period till 31 march
सांकेतिक तस्वीर
रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। यात्रियों को उम्मीद थी कि धुंध का हवाला देते हुए रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेन 29 फरवरी से आरंभ हो जाएंगी। लेकिन रेलवे ने एक बार फिर ट्रेनों के रद्दीकरण की अवधि को एक महीने के लिए आगे बढ़ाने का फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि रेलवे द्वारा पहले से घोषित रद्द ट्रेन/फेरों में कमी और आंशिक रूप से निरस्ती रहने वाली ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द किया था। फिर इसे 29 फरवरी तक रद्द रखने का फैसला आया, लेकिन एक बार फिर रेलवे ने रद्द ट्रेनों की समय अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 14606 जम्मू तवी- हरिद्वार एक्सप्रेस 29 मार्च तक रद्द, 14605 हरिद्वार- जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 मार्च तक,14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 28 मार्च तक,14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 28 मार्च तक,14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस 31 मार्च तक,14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस 2 अप्रेल तक,22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च तक, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 30 मार्च तक, 14218 चंडीगढ़-प्रयाग एक्सप्रेस 31 मार्च तक, 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 अप्रैल तक, 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस 31 मार्च तक,14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस 2 अप्रेल तक,13152 जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस 2 अप्रैल तक,13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 31 मार्च तक, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 31 मार्च तक, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 2 अप्रैल तक 14714 जम्मू तवी- श्री गंगानगर एक्सप्रेस 26 मार्च तक,14713 श्री गंगानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 25 मार्च तक, 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस 29 मार्च तक व ट्रेन नंबर 19611 अजमेर- अमृतसर एक्सप्रेस अब 28 मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के फेरों में कमी
ट्रेन नंबर 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल सोमवार, गुरुवार और शनिवार को 2 अप्रैल तक रद्द, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 31 मार्च तक रद्द, 13008 श्री गंगानगर- हावड़ा एक्सप्रेस मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 2 अप्रेल तक रद्द, 13007 हावड़ा-श्री गंगानगर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 30 मार्च तक रद्द, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस शुक्रवार 27 मार्च तक रद्द, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा बुधवार 25 मार्च तक रद्द 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस शनिवार 28 मार्च तक रद्द, 13307 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस गुरुवार 26 मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed