{"_id":"5e45a8ab8ebc3ee5b122d81a","slug":"railway-ambala-news-knl22030647","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत दर्शन और आस्था सर्किट ट्रेन की तर्ज पर आईआरसीटीसी चलाएगा तीर्थ यात्रा स्पेशल, तैयारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत दर्शन और आस्था सर्किट ट्रेन की तर्ज पर आईआरसीटीसी चलाएगा तीर्थ यात्रा स्पेशल, तैयारी करें
Fri, 14 Feb 2020 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे अब भारत दर्शन टूरिस्ट और आस्था सर्किट ट्रेन की तरह जल्द ही तीर्थ यात्रा विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। रेल मंत्रालय के आदेश पर रेलवे बोर्ड ने 11 फरवरी को अधिसूचना जारी कर आईआरसीटीसी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि गर्मी के मौसम में यात्रियों को इसका फायदा मिल सके।
Trending Videos
भारतीय रेल
आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही भारत दर्शन टूरिस्ट और आस्था सर्किट ट्रेन की लोकप्रियता यात्रियों में बढ़ती जा रही है क्योंकि यह ट्रेन किराए, सुविधा और सुरक्षा के मामले में काफी अव्वल है। एक ही ट्रेन में यात्री कम खर्च पर दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थित दर्शनीय स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। यात्रियों से लगातार मिल रहे सुझाव के बाद पहली बार रेलवे ने तीर्थ यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है इसमें स्लीपर और एसी कोच एक साथ होंगे। यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और अधिकृत एजेंट से की जा सकती है।
भारतीय रेलवे
13 एलएचबी कोच होंगे
आईआरसीटीसी चंडीगढ़ अधिकारी ने बताया कि एलएचबी कोच काफी सुरक्षित होते हैं और इनमें स्पेस भी दूसरे कोच से अधिक होता है। नई चलने वाली तीर्थ यात्रा ट्रेन में 13 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जरूरत अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है। 5 स्लीपर और 5 थर्ड एसी कोच तीर्थ यात्रा स्पेशल रेलगाड़ी में पहली बार स्लीपर व थर्ड एसी कोच को एक साथ लगाया जाएगा। इसमें 5 स्लीपर श्रेणी, 5 थर्ड एसी, 2 एसएलआर व 1 कोच में पैंट्री स्थापित होगी।

किफायती होगा किराया
आईआरसीटीसी के अधीन चलने वाली तीर्थ यात्रा रेलगाड़ी का किराया यात्रियों की जेब के हिसाब से अनुकुल होगा। इसमें स्लीपर श्रेणी के लिए प्रत्येक यात्री को प्रतिदिन के हिसाब से 900 रूपए और थर्ड एसी कोच में प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति के हिसाब से 1300 रूपए देने होंगे। यानि अगर ट्रेन का 4 दिन का सफर है तो यात्री को 3600 रूपए देने होंगे।

6 महीने के ट्रायल पर चलेगी
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए आदेशों के तहत तीर्थ यात्रा ट्रेन 6 महीने के ट्रायल पर चलाई जाएगी। 11 फरवरी से लेकर 10 अगस्त तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अगर यात्रियों में ट्रेन का रूझान बढ़ता है तो इसकी समय अवधि बढ़ाई जा सकती है।