फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway: After two and a half months, toy train ran on Kalka-Shimla section

रेलवे: ढाई माह बाद कालका-शिमला सेक्शन पर दौड़ी टॉय ट्रेन, 352 जगह रेलवे ट्रैक किया दुरुस्त

Wed, 04 Oct 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:26 AM IST
सार

352 जगह रेलवे ट्रैक दुरुस्त किया गया। वहीं जटोग के बीच नया पुल स्थापित किया गया है। यह नवीनतम तकनीक से लैस है। स्टील के गर्डर लगाए गए हैं जोकि बारिश के दौरान पुल को नुकसान नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Railway: After two and a half months, toy train ran on Kalka-Shimla section
कालका से शिमला के लिए संचालित टॉय ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश और भूस्खलन के कारण ढाई माह तक प्रभावित रहा विश्व धरोहर सेक्शन कालका-शिमला फिर से शुरू हो गया। रेलवे ने जटोग के बीच पुल सहित 352 स्थानों पर को दुरुस्त कर दिया है और यहां पांच स्पैन आर्च ब्रिज स्थापित किया गया है जोकि नवीनतम तकनीक से लैस है। इसमें प्रत्येक 20 मीटर पर स्टील के गर्डर लगाए गए हैं जोकि बारिश के दौरान पुल को नुकसान नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व धरोहर सेक्शन पर भारी बारिश और बादल फटने के कारण 10 जुलाई से रेल यातायात स्थगित है। इस सेक्शन को अकल्पनीय क्षति हुई। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया के कुशल मार्गदर्शन में इस रेल सेक्शन का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया गया।
विज्ञापन


3 अक्तूबर से बहाल सेवा
कालका से शिमला तक पुल नंबर 800 से गुजरने वाली एक विशेष ट्रेन का परीक्षण दो अक्तूबर को किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा। इसलिए विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर तीन अक्तूबर से ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय सारिणी
ट्रेन संख्या 04543 कालका से सुबह 3.45 बजे प्रस्थान कर 9.05 बजे शिमला पहुंचेगी। विपरीत दिशा में शिमला से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर रात 8.10 बजे कालका पहुंचेगी। इसी प्रकार 04506 कालका से सुबह 4.45 बजे प्रस्थान कर 10.05 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 04505 अनारक्षित ट्रेन सेवा शिमला से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 52451 कालका से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान करके 10.50 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 52452 शाम 5.40 बजे शिमला से प्रस्थान करके रात 10.20 बजे शिमला और ट्रेन नंबर 52453 कालका से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान करके 11.50 बजे शिमला और शिमला से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 11.20 बजे कालका पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed