{"_id":"6a3c311d41313d752d0c1260","slug":"rail-passes-will-be-issued-via-hrms-ambala-news-c-36-1-amb1001-165282-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एचआरएमएस से जारी होंगे रेल पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एचआरएमएस से जारी होंगे रेल पास
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को राहत देते हुए ई-पास/पीटीओ मॉड्यूल के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब रेलवे में सभी तरह के पास और पीटीओ अनिवार्य रूप से एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।
अंबाला मंडल कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, अब पास जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। पहले जो पास मैनुअल रूप से या प्री-प्रिंटेड स्टेशनरी पर जारी किए जाते थे, उन्हें अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब दिव्यांग कर्मचारियों और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए भी पास/पीटीओ की सुविधा केवल एचआरएमएस के माध्यम से ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
यदि उन्हें मैनुअल मोड में पास की आवश्यकता होती है, तो भी उसका प्रसंस्करण एचआरएमएस पोर्टल के जरिए ही किया जाएगा, न कि पुरानी प्री-प्रिंटेड स्टेशनरी पर। रेलवे बोर्ड ने बताया कि ई-पास/पीटीओ मॉड्यूल 10 अगस्त 2020 को लॉन्च किया गया था।
इसका दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसमें अब प्रिविलेज पास, पीटीओ और ड्यूटी चेक पास,पोस्ट रिटायरमेंट रियायती पास, पोस्ट-डेथ पास यानी कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिजनों को मिलने वाले पास की सुविधा भी शामिल है। संवाद