फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raids started in trains on the instructions of DRM

Ambala News: डीआरएम के निर्देश पर ट्रेनों में छापामारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Raids started in trains on the instructions of DRM
अंबाला। आरक्षित सहित महिलाओं और दिव्यांग कोच में सफर करने वाले अनधिकृत यात्रियों की धरपकड़ शुरू हो गई। यह कार्रवाई रेल मंडल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक की निगरानी में शुरू की है।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग दस्ते की ओर से आरपीएफ के साथ मिलकर अंबाला मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चलने वाली या गुजरने वाली ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अनारक्षित टिकट पर आरक्षित कोचों में यात्रा कर रहे यात्रियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, उन्हें अनारक्षित (जनरल) कोच में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रेन में महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए चिह्नित कोच में गैर–कानूनी रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को भी जनरल कोच में भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई ट्रेनों के आरक्षित कोचों में अनधिकृत यात्रियों की खबरें सामने आ रही थीं। इसको संज्ञान में लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि आमतौर पर भी टिकट चेकिंग दस्तों द्वारा अनधिकृत यात्रियों को आरक्षित कोच से हटाया जाता है। मंडल कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद इस कार्य ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले कई बड़े रेलवे स्टेशनों, जैसे कि अंबाला छावनी, चंडीगढ़, सहारनपुर, पटियाला, बठिंडा, रोपड़ आदि पर यह मुहिम चलाई जा रही है। इससे आरक्षित टिकट, जोकि अनारक्षित टिकट की तुलना में काफी अधिक होता है, पर यात्रा कर रहे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और यात्री की शिकायतों में भी कमी आएगी। गौरतलब है कि यात्रियों से जुड़े इस मुद्दे को अमर उजाला ने कई बार प्रकाशित किया था कि किस प्रकार अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्री आरक्षित कोच पर कब्जा कर लेते हैं और तीन माह पहले टिकटों का आरक्षण करने वाले यात्री ट्रेन के बाहर ही छूट जाते थे।

वर्जन
मंडल प्रबंधक के संज्ञान में आया था कि अनारक्षित टिकट पर कुछ यात्री अभी भी आरक्षित कोच में सफर कर रहे हैं। वहीं दिव्यांग व महिला कोच पर भी ऐसे यात्रियों का कब्जा है। इसलिए उन्होंने ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि आरक्षित कोच में सफर करने वाले और दिव्यांग व महिला यात्रियों को सुविधा मिल सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed