{"_id":"671960d4604148c4700e1924","slug":"raid-in-restaurant-case-filed-against-12-medical-students-and-the-operator-ambala-news-c-36-1-amb1001-131548-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेस्तरां में दबिश, 12 मेडिकल छात्रों व संचालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेस्तरां में दबिश, 12 मेडिकल छात्रों व संचालक पर केस
विज्ञापन
अंबाला। एक होटल में चल रहे अनाधिकृत शराब के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसा। यह कार्रवाई मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे अंबाला कैंट पुलिस की ओर से की गई। माल रोड के नजदीक स्थित एक होटल में काईवाई की गई। इस दौरान 12 मेडिकल के छात्रों को पकड़ा गया जोकि एक पार्टी के दौरान शराब का सेवन कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से शराब की कुछ बोतलें भी जब्त की हैं। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि माल रोड के नजदीक एक होटल में अनाधिकृत तरीके से शराब पिलाई जा रही है।
होटल संचालक के पास न तो शराब पिलाने का लाइसेंस है और न ही परोसने का। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब होटल में दबिश दी तो वहां कुछ लोगों को पार्टी के दौरान शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए व्यक्ति अंबाला के ही नजदीक एक अस्पताल में एमबीबीएस के छात्र हैं जोकि अपने मित्र का जन्मदिन मनाने के लिए होटल में आए थे।
पुलिस ने उक्त छात्रों के अलावा होटल के मालिक विशाल बतरा और मैनेजर भारत भूषण सहित अन्य 12 मेडिकल छात्रों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए छात्रों को जमानत पर छोड़ दिया गया है जबकि दबिश के दौरान होटल का मालिक नहीं मिला था, इसलिए उसे पकड़ने की कार्रवाई चल रही है।
वर्जन
मंगलवार रात माल रोड के नजदीक स्थित एक होटल में दबिश दी गई थी। यहां अनाधिकृत तरीके से शराब पिलाने का काम चल रहा था। इस दौरान 12 लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सतीश कुमार, थाना प्रभारी, सदर।