फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Minister Anil Vij criticized Statement of Rahul Gandhi on RSS

बयान पर घमासान : अनिल विज बोले- राहुल गांधी देश में झगड़े करवाना चाहते हैं, आरएसएस तो देशभक्त संगठन है

Sun, 04 Apr 2021 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Apr 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana Minister Anil Vij criticized Statement of Rahul Gandhi on RSS
राहुल गांधी, अनिल विज। - फोटो : फाइल

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने छावनी विश्राम गृह में लगे जनता दरबार में राहुल गांधी की बयानबाजी की आलोचना की। राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर राहुल गांधी की संघ पर की गई टिप्पणी पर मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी तो देश में झगड़े करवाना चाहते हैं। बिना किसी सुबूत के किसी संस्था के ऊपर आरोप लगाना ठीक बात नहीं है। आरएसएस देशभक्त संगठन है और आरएसएस ऐसे मामलों में कभी नहीं पड़ता। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के अंदरूनी मामलों के निपटारे में विदेशी ताकतों का सहारा लेने की बात करते हैं। बड़ी मुश्किल से देश को आजादी मिली है। राहुल गांधी देश को गुलाम कराना चाहते हैं। इससे राहुल और कांग्रेस की मानसिकता साफ नजर आती है। देश के अंदरूनी मामलों का हम खुद निपटारा करने में सक्षम हैं। इसके अलावा कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ निरंतर बनी रहे और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके, इसके लिए डीजीपी के साथ बैठक की गई है। पुलिस को इस दिशा में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, रोहतक में किसानों ने मुख्यमंत्री का विरोध किया। इस पर विज ने कहा कि भारत देश प्रजातांत्रिक है, हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। किसान धरना-प्रदर्शन करना चाहते हैं तो करें लेकिन 200 मीटर की दूरी के बाहर। वहां चाहे वो पुतला जलाएं या फिर काले झंडे दिखाएं, कोई एतराज नहीं। यदि कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। चौपर न उतरने के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों से भी पूछा जाएगा कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed