फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rahul Gandhi has started finding faults in everything which is a sign of stress: Vij

राहुल गांधी को हर चीज में खोट नजर आने लगा है जो तनाव की निशानी है : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi has started finding faults in everything which is a sign of stress: Vij
अंबाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान, पिछले 10 वर्षों में नीट, यूजीसी-नेट व अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ा पलटवार किया। अंबाला हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ सारी परीक्षाएं करवाती है। कल ही हरियाणा में सीईटी का एग्जाम हुआ जिसमें लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों ने पेपर दिया, उनकी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है, उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया, ये काम उनके राज में तो कभी नहीं हुआ। पिछले 30 से 35 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। भाजपा के राज में तो बिना पर्ची खर्ची के काम होता है लेकिन कांग्रेस के समय में तो दुकानें खुलती थीं और नौकरियां बिकती थी। राहुल गांधी को हर चीज में खोट नजर आने लगा है जो तनाव की निशानी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान, आज तक उन्हें जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का कारण नहीं पता चला जिस पर मंत्री अनिल विज बोले कि कांग्रेस में कब किसने इस्तीफा दिया हमने कभी नहीं पूछा, कांग्रेस में किसको मंत्री बनाया, किसको प्रधान बनाया या हटाया हमने कभी नहीं पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed