{"_id":"6971435337ee53d7470d28fe","slug":"rahul-gandhi-came-to-share-knowledge-with-party-workers-on-how-to-defeat-the-party-anil-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-156833-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल पार्टी को हराने का ज्ञान कार्यकर्ताओं को बांटने आए : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल पार्टी को हराने का ज्ञान कार्यकर्ताओं को बांटने आए : अनिल विज
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। विज ने हर मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों को घेरा। विज ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली को एजेंसी सिस्टम करार देते हुए कहा कि जो पार्टी खुद लोकतांत्रिक नहीं है, वह देश के लोकतंत्र की रक्षा क्या करेगी। राहुल गांधी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की क्लास लेने पर तंज कसते हुए विज ने कहा, सारा देश जानता है कि राहुल गांधी कितने चुनाव अपनी पार्टी को हरवा चुके हैं, अब वही ज्ञान वह अपने कार्यकर्ताओं को बांटने आए हैं। उन्होंने कहा, यह कांग्रेस का अपना मामला है और भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपा में लोकतंत्र, विपक्ष में डिस्ट्रीब्यूटर प्रथा
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति पर विज ने कहा कि केवल भाजपा में ही प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं। उन्होंने भाजपा और खानदानी पार्टियों के बीच का अंतर समझाते हुए कहा भाजपा के चुनाव नीचे से ऊपर (बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक) जाता है, जबकि विपक्ष के चुनाव ऊपर से नीचे आता है, जैसे कोई कंपनी मालिक नीचे डिस्ट्रीब्यूटर और एजेंसियां बांटता है, वैसे ही इन पार्टियों में प्रधान तय किए जाते हैं।
दिग्विजय नींद में बोलते हैं, आरएसएस ने सिखाया राष्ट्रवाद
दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि दिग्विजय सिंह सो-सोकर जागते हैं और नींद में ही बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने देश को देशभक्ति और नि:स्वार्थ सेवा सिखाई है, यही कारण है कि किसी भी आपदा में स्वयंसेवक सबसे पहले खड़े होते हैं, वहीं रणदीप सुरजेवाला को आड़े हाथों लेते हुए विज ने कहा कि उन्हें केवल राजनीति आती है, जनहित नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीपीएल कार्ड केवल उन्हीं का काटा जा रहा है जो 1.80 लाख की आय सीमा से बाहर हैं, किसी का हक छीना नहीं जा रहा।