फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ragi groups delighted people by singing kirtans and reciting the history of the Guru.

Ambala News: रागी जत्थों ने कीर्तन और गुरु का इतिहास सुनाकर किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ragi groups delighted people by singing kirtans and reciting the history of the Guru.
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब में कीर्तन करते रागी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब पातशाही दसवीं में सफर-ए-दशमेश सेवा सोसायटी की तरफ से और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350 साला गुरतागद्दी दिवस के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन किया गया।
समागम में कमलप्रीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, सरवन सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब व हरजिंदर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री बुड्ढा साहिब एवं गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने कथा, कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। यह समागम करवाने में गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह का पूर्ण सहयोग रहा। कथा वाचक जगजीत सिंह ने संगत को दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी राजा मेदनी प्रकाश के आग्रह पर नाहन गए थे और गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब से लेकर पोंटा साहिब तक जहां-जहां गुरु साहिब जी रुके, उन स्थानों पर यह कार्यक्रम सफर-ए-दशमेश समागम आयोजित किए जा रहे है ताकि संगत को सिख इतिहास की जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने गुरुद्वारा श्री टोका साहिब के स्थान पर दशम पिता जी द्वारा की गई बख्शीश के बारे में भी बताया। समागम में सेवाएं निभाने वाले सेवादारों को सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्तयार सिंह, सुखपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन गुरपाल सिंह अकबरपुर, सुखदर्शन सिंह बेरखेड़ी, जरनैल सिंह व संगत मौजूद रही।

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब में कीर्तन करते रागी

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब में कीर्तन करते रागी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed