फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rafi lovers will reach Ambala to listen to my voice

Ambala News: मेरी आवाज सुनो में अंबाला पहुंचेगे रफी प्रेमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rafi lovers will reach Ambala to listen to my voice
कार्यक्रम का न्यौता देते हुए आयोजक अंजय कौशल और रविंद्र कुमार। संवाद
अंबाला सिटी। मोहम्मद रफी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर अंबाला में मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मध्यप्रदेश के भोपाल, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल सहित हरियाणा के भी संगीत प्रेमी और कला क्षेत्र से जुडे़ लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

आयोजनकर्ता अजय कौशल और रविंद्र कुमार ने बताया कि अंबाला में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को शाम चार बजे एस ए जैन कॉलेज के ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में संगीत और कला जगह से जुड़े और कला जगत को अपना जीवन समर्पण करने वाले अंबाला के 15 लोगों के नाम चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन्हें कार्यक्रम में अंबाला रत्न की उपाधी देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें दुनिया छोड़ चुके कलाकारों के भी नाम शामिल किए गए हैं। इस कार्यक्रम में कोई भी संगीत प्रेमी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर के रहने वाले गायक राजेश भगत की प्रमुख उपस्थिती रहेगी। कार्यक्रम में गायक राजेश भगत अपनी मधुर आवाज से मोहम्मद रफी के गानों गाएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में समाजसेवी मनोज बंसल, हरपाल सिंह कंबोज, कौशल किशोर, नितिन गोयल और स्वामी राजेश्वानंद महाराज भी शिरकत करेंगे। 24 दिसंबर शाम चार बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। पहले स्थानीय और दूसरे जिलों से आए हुए गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शाम सात बजे गायक राजेश भगत अपनी प्रस्तुति देंगे। फिर सम्मान समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed