फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Radharani was worshipped with 108 lotus flowers

Ambala News: 108 कमल के फूलों से हुआ राधारानी का पूजन

Tue, 02 Sep 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 02 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Radharani was worshipped with 108 lotus flowers
नारायणगढ़ में श्री महाकाली मंदिर में राधाष्टमी पर पूजन में भाग लेते अशोक मेहता, श्री कृष्ण कृपा - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारायणगढ़। श्री महाकाली मंदिर में राधाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन, राधा रानी का पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ। ये जानकारी श्री महाकाली मंदिर के पुजारी आचार्य रामचंद्र त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि शाम को महाकाली मंदिर में भजन कीर्तन हुआ। इसके बाद 7 से 8 बजे तक 108 कमल के पुष्पों से राधारानी का पूजन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीयो गीता परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद रहे।

समिति प्रधान एवं जीयो गीता के उप प्रधान अशोक मेहता ने बताया कि राधा रानी के कमल के फूल में से प्रकट होने के कारण कमल के फूल से उनका पूजन करने का प्रावधान है। जहां राधा हैं, वहां कृष्ण हैं और जहां कृष्ण हैं, वहां राधा है। राधा और कृष्ण ने समाज को प्रेम की शिक्षा दी। इस दौरान विक्रांत अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, सुभाष सहगल, अशोक तायल, विरेंद्र भारती, अंकित गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed