फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Radha, Pinky and Janvi first in Yogasana

Ambala News: योगासन में राधा, पिंकी और जानवी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Radha, Pinky and Janvi first in Yogasana
अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित जिम्नास्टिक हाल में शुक्रवार को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता खेल विभाग अंबाला हरियाणा की ओर से आयोजित की थी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला खेल अधिकारी प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। योग कोच डॉ संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियाें के आयुवर्ग 9 से 14 साल, 14 से 18 साल, 18 से 28 साल रखा गया था। इसमें कनिष्ठ से वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने परंपरागत योगासन, कलात्मक सिंगल योगासन, कलात्मक जोड़ी योगासन, तालबद्ध जोड़ा योगसन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करीब 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी पंचकूला में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

परंपरागत योगासन की विजेता लड़कियां
लड़कियों की परंपरागत योगासन प्रतियोगिता में 9 से 14 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर राधा, दूसरे स्थान पर संस्कृति व तीसरे स्थान पर सिमर रही। इसी तरह 14 से 18 आयुवर्ग में प्रथम पिंकी, जोया दूसरे व कंचन तीसरे स्थान पर रही। वहीं 18 से 28 आयुवर्ग में जानवी प्रथम, अक्षरा दूसरे व गुंजन तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार लड़कों के 9 से 14 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर चेतन, दूसरे स्थान पर श्लोक व कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 14 से 18 आयुवर्ग में ब्रह्मपाल प्रथम, सुधीर दूसरे व अंश पटेल तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह से 18 से 28 आयुवर्ग में प्रथम सुमित, दूसरे पर तुषार यादव व चिराग तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलात्मक जोड़ी प्रतियोगिता
लड़कियों की कलात्मक जोड़ी प्रतियोगिता के 14 से 18 आयुवर्ग में प्रथम नंदनी व दूसरे स्थान पर पिंकी रही। इसी तरह से कलात्मक एकल योगासन प्रतियोगिता के 9 से 14 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर संस्कृति, दूसरे पर सिमर और तीसरे पर चाहना रही। लड़कियों की कलात्मक जोड़ी प्रतियोगिता के 9 से 14 आयुवर्ग में मन्नत और संस्कृति प्रथम स्थान पर रही, वहीं राधा और मानवी दूसरे स्थान पर रही।
तालबद्ध जोड़ी योगासन प्रतियोगिता
लड़कियाें की तालबद्ध जोड़ी योगासन प्रतियोगिता के 9 से 4 आयुवर्ग नीरवी और उन्नति प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed