फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RA Market to Change Name; Will Now Be Known as Topkhana Market

Ambala News: आरए बाजार का बदलेगा नाम अब कहलाएगा तोपखाना बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
RA Market to Change Name; Will Now Be Known as Topkhana Market
अंबाला कैंट के सेन्य क्षेत्र ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। रक्षा मंत्रालय ने कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। इस कड़ी के तहत अब आरए बाजार (रॉयल आर्टिलरी बाजार) का नाम बदलकर तोपखाना बाजार करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रक्षा मंत्रालय के ताजा निर्देशों के बाद छावनी परिषदों ने ब्रिटिश काल के नामों को बदलने और औपनिवेशिक काल की मूर्तियों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

स्वदेशी पहचान को प्राथमिकता : रक्षा मंत्रालय के समन्वय विभाग द्वारा 25 फरवरी 2026 को जारी पत्र के अनुपालन में, पश्चिमी कमान ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि आरए बाजार नाम ब्रिटिश सैन्य विरासत का प्रतीक है, जबकि तोपखाना शब्द भारतीय सैन्य इतिहास और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह नाम न केवल स्वदेशी पहचान को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय विरासत को भी नई ऊर्जा देगा। मूर्तियों और स्मारक भी हटेंगे : नए आदेश के तहत केवल सड़कों के नाम ही नहीं बदले जाएंगे, बल्कि सैन्य प्रतिष्ठानों के भीतर स्थित ब्रिटिश कालीन व्यक्तित्वों की मूर्तियों, प्रतिमाओं और स्मारकों को भी हटाया या स्थानांतरित किया जाएगा। मंत्रालय का स्पष्ट मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर भारतीय संस्कृति और नायकों का प्रतिबिंब होना चाहिए।
विज्ञापन

जनता को नहीं होगी असुविधा : छावनी अधिनियम, 2006 की धाराओं के तहत बोर्ड के पास सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के नामकरण का अधिकार सुरक्षित है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य चरणबद्ध बदलाव के तहत किया जाएगा। इसमें सरकारी रिकॉर्ड, मानचित्रों और साइन बोर्ड को धीरे-धीरे अपडेट किया जाएगा, इसके अलावा अभिलेखों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed