फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Questions on the blast, investigation team found weapons

Ambala News: धमाके पर सवाल, जांच टीम को मिला हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Questions on the blast, investigation team found weapons
अंबाला। छावनी स्थित टांगरी नदी के नजदीक न्यू शक्ति नगर के मकान में धमाके के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देररात तक चाय बनाते समय सिलेंडर का फटा था, लेकिन शनिवार को पुलिस ने जांच शुरू की तो सेना में टारगेट प्रैक्टिस वाला हथियार मिला तो वह दंग रह गई।
विज्ञापन

संदिग्ध धमाके की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते सहित एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। धमाके वाली जगह पर 84एमएम टीपीटी 65 ओजे 448 हथियार मिला। बताया जाता है कि इस हथियार का इस्तेमाल प्रैक्टिस के दौरान डमी शेल के रूप में किया जाता है और यह कमरे में मिलना अपने आप में कई सवाल खड़ा करता है। इसके अलावा टीम ने मौके से कुछ ओर छोटी-छोटी चीजों को भी कब्जे में लिया, जिससे कि धमाके के कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

महेश नगर पुलिस को अब एफएसएल रिपोर्ट के आने का इंतजार है तभी पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बता दें कि न्यू शक्ति नगर में शुक्रवार देर शाम करीब सात बजकर 30 मिनट पर किराये के कमरे में रहने वालों के कमरे में धमाका हो गया था। मकान में दीवारें गिर गई थी। हादसे में दो की मौत व 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों के मुताबिक चाय बनाते समय सिलेंडर फटने पर धमाका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फजल का पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपा

पुलिस धमाके को संदिग्ध मानकर हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि हादसे में घायल सभी पांच लोग नागरिक अस्पताल से छुट्टी करवाने के बाद अपने घर लौट गए, लेकिन पुलिस उन सभी से पूछताछ करने के बाद उन पर नजर बनाए हैं। जब तक एफएसएल की रिपोर्ट नहीं आ जाती है। इसके अलावा धमाके वाले घर को भी सील कर दिया है। उधर, हादसे में जान गंवाने वाले 47 वर्षीय फजल का फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दीवारों पर थे मांस के चिथड़े

धमाके वाली जगह पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने निरीक्षण किया तो हर जगह खून फैला था। दीवारों तक पर मृतक फजल के मांस के चिथड़े चिपके थे। टीम भी यह धमाका देखकर दंग रह गई। जबकि हादसे के बाद कमरे में दो छोटे सिलिंडर भी मिले थे। जबकि मकान मालिक मुस्ताख ने बताया कि उसने दो कमरे किराये पर दिए थे। करीब 15 दिन पहले ही सात घायल और मृतक यहां रहने के लिए आए थे और स्क्रैप का काम करते थे।


वर्जन
धमाके वाली जगह पर सेना की ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले हथियार का खाली शेल मिला है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल की रिपोर्ट का भी इंतजार है जो दो से तीन महीने में आएगी। घर को सील करने के बाद घायलों पर भी नजर रखी जा रही है। फिलहाल धमाके को संदिग्ध मानकर जांच चल रही है।
जगदीश चंद्र, इंस्पेक्टर, महेश नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed