फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Put a photo gallery of the old and new hospital in the building

बिल्डिंग में पुराने और नए अस्पताल की फोटो गैलरी लगाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Put a photo gallery of the old and new hospital in the building
अंबाला। 72 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए छावनी नागरिक अस्पताल के कैंसर टर्सरी केयर सेंटर के शुभारंभ की तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार को इस कार्यक्रम को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कैंसर अस्पताल में जिला प्रशासन की बैठक ली और तैयारी का जायजा लिया। मंत्री विज ने कहा कि यह जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम की गूंज होनी चाहिए। कैंसर बिल्डिंग में पुराने और अब बनकर तैयार हुए अस्पताल की फोटो गैलरी होनी चाहिए ताकि पता चले कि कहां से कहां तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन

विज ने बताया कि 9 मई को सुबह 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसका शुभारंभ कर प्रदेशभर के कैंसर मरीजों को सौगात देंगे। जेपी नड्डा से शुभारंभ करवाने का कारण यह है कि जब कैंसर अस्पताल को लेकर मुद्दा उठाया था तो उस समय अधिकतर इसके खिलाफ थे। उस समय जेपी नड्डा ने स्पेशल पावर का इस्तेमाल कर यह स्वीकृति दिलवाई थी, तभी उन्हें शुभारंभ के लिए बोल दिया था। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। रेलवे स्टेशन से अस्पताल की हर क्रॉसिंग पर गेट बनेगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की निदेशक वीना सिंह, उपायुक्त विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्हाट्सअप ग्रुप पर दिया जाएगा निमंत्रण
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के छावनी के सभी बाजारों के दुकानदारों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए ई-निमंत्रण भी शहरवासियों को दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आई ब्रेकी थैरेपी को चलाने के लिए अनुमति का इंतजार
कैंसर अस्पताल में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से आई ब्रेेकी थैरेपी की एटामिक एनर्जी बोर्ड एआरबी से लाइसेंस मिलने का इंतजार है। इसके अलावा पेट स्कैन भी नहीं शुरू हो पाएगा। इनके बिना अस्पताल का शुभारंभ होगा। बता दें कि 50 बेड की इस बिल्डिंग में 22 करोड़ की हाई एनर्जी लीनियर एक्सिलेरेटर मशीन व छह करोड़ सीटी सिम्यूलेटर लग चुकी है। उधर, रिक्त पदों के शुभारंभ से पहले भरने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed