फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Purchase of mustard from 15th, farmers are reaching the market

Ambala News: सरसों की खरीद 15 से, मंडी पहुंच रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Purchase of mustard from 15th, farmers are reaching the market
अंबाला सिटी नई अनाज मंडी में सरसों की फसल को सुखाते हुए श्रमिक। संवाद
अंबाला सिटी। अंबाला में सरसों की फसल मंडियों में आना शुरू हो गई है। कृषि विभाग की ओर से शहजादपुर में सरसों खरीद केंद्र बनाया है। फिलहाल किसान सरसों को सुखाने के लिए मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस बार सरसों का दाम पांच हजार 950 रुपये तय किया है। 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो जाएगी। जिला अंबाला में 11 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल लगाई है।
विज्ञापन

मौसम का रहेगा असर : बीते सप्ताह अंबाला में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं सर्दियों में भी तापमान अधिक रहने के कारण फसल को सही मौसम नहीं मिल पाया। ऐसे में सरसों की फसल की पैदावार में 20 प्रतिशत की कमी देखने को मिल रही है। ओलावृष्टि के कारण भी गेहूं की फसल को 25 प्रतिशत तो वहीं सरसों की फसल को 50 से 75 तक का भी नुकसान हुआ है। मौसम में अगर गर्मी बढ़ी तो गेहूं की फसल पर भी असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed