फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Punjabi language strengthened with Hindi

हिंदी के साथ मिलकर और मजबूत हुई पंजाबी भाषा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Punjabi language strengthened with Hindi
पंजाबी साहित्य और जीएमएन कॉलेज द्वारा हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला के सहयोग से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पंजाबी भाषा के वर्तमान और भविष्य पर आधारित रही। इस मौके पर पंजाबी भाषा की महत्ता को बताया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधक निकाय के प्रधान डॉ. गुरुदेव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने और हरियाणा का विकास होने के बाद पंजाबी भाषा की जड़ें हिंदी भाषा के साथ मिलकर और मजबूत हुई हैं। डॉ. जसविंदर, डॉ. धनवंत कौर, डॉ. योगराज ने भी पंजाबी भाषा से जुड़ी जानकारी दी। डॉ. कुलदीप सिंह अध्यक्ष पंजाबी विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कहा कि पंजाबी भाषा के भविष्य को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पंजाबी भाषा में स्वयं ही इतना बल और सामर्थ्य है कि पंजाबी भाषा को किसी भी भाषा से खतरा महसूस नहीं हो सकता।
विज्ञापन

डॉ. सुनील वशिष्ठ निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी ने कहा कि पंजाबी सिनेमा शिष्ट एवं दर्शनीय है। इस कार्यक्रम और सेमिनार के संयोजक कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.सुदर्शन गासो ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा की पंजाबी भाषा अपने नाम के अनुरूप बता देती है कि मैं वह भाषा हूं, जिसे पंजाब के ही नहीं अपितु इसको प्रयोग करने वाले लोग अपने दुख-सुख, प्रेम-घृणा, वीरता-भय या किसी भी मनोभाव को अभिव्यक्त करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि पंजाबी भाषा और पंजाब की मिली जुली संस्कृति एक ऐसी अपूर्व पहचान देती है, जिस पहचान का सीधा रिश्ता हमारी भावनाओं से है। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक डॉ. सुदर्शन गासो की पुस्तक श्री गुरु नानक देव वाणी और विचार, किन्ना सोहना अंबर लगदा और खुशी को इंद्राणी का विमोचन भी किया गया। सेमीनार में पंजाब, हरियाणा और अन्य कई शहरों से लेखक साहित्यकार, शोधार्थी और प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed