Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Punjab farmers Shambhu border today route affected alternative routes

पंजाब के किसान पहुंचेंगे शंभू बाॅर्डर: अंबाला में घग्गर पुल पर वेरिकेडिंग, चंडीगढ़ राजमार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक

Fri, 14 Nov 2025 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 08:27 AM IST
सार

152-डी हाईवे हिसार-कैथल से अंबाला के रास्ते शंभू बार्डर से पंजाब जाने वाले वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालडू, राजपुरा,पटियाला, लुधियाना, जालंधर व अमृतसर जा सकते है। वाहन चालक बंद रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Punjab farmers Shambhu border today route affected alternative routes
अंबाला पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कौमी इंसाफ मोर्चा संगठन के आह्वान के दौरान पंजाब के राजपुरा से अंबाला आने वाले राजमार्ग एनएच- 44 पर यातायात का आवागमन पूरी तरह से बंद है। किसान आंदोलन की तर्ज पर घग्गर नदी के पुल पर दोनों तरफ अंबाला पुलिस ने वेरिकेडिंग लगा दिया है। वहीं किसान एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। इसी प्रकार अंबाला में जग्गी सिटी सेंटर पर दिल्ली अमृतसर राजमार्ग के यातायात को चंडीगढ़ की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। यहां अचानक से वाहनों का बोझ बढ़ गया है। 

विज्ञापन


इसलिए अंबाला पुलिस ने नागरिकों के लिए यातायात प्रबंध व रूट डायवर्ट करने का फैसला किया है जोकि सुबह पांच बजे से लागू होगा। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली से राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में जाने वाले वाहन जग्गी सिटी सेंटर के सामने अंबाला चंडीगढ़ रोड पर बांई तरफ से लालडू होते हुए पटियाला, लुधियाना,जालंधर व अमृतसर जा सकते हैं। 
विज्ञापन




इसी प्रकार 152-डी हाईवे हिसार-कैथल से अंबाला के रास्ते शंभू बार्डर से पंजाब जाने वाले वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालडू, राजपुरा,पटियाला, लुधियाना, जालंधर व अमृतसर जा सकते है। वाहन चालक बंद रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा संगठन के सदस्यों द्वारा शंभू बार्डर पर एकत्रित होकर दिल्ली कूच करने के दौरान अगर बहुत जरूरी हो तो ही वह घर से निकलें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त करने का आग्रह भी किया गया है, इसके अलावा अंबाला पुलिस के कंट्रोल रूम 0171-2553223 पर भी मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed