{"_id":"6a19f2080fe46fbeb60fc45a","slug":"punjab-businessman-duped-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-cheap-gold-ambala-news-c-36-1-amb1001-163950-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सस्ते सोने के नाम पर पंजाब के व्यापारी से 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सस्ते सोने के नाम पर पंजाब के व्यापारी से 15 लाख ठगे
Sat, 30 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 30 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शातिर ठगों ने सस्ते दामों में पुराना सोना दिलाने का झांसा देकर पंजाब राजपुरा के एक कपड़ा व मोबाइल व्यापारी से 15 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को झांसे में लेने के लिए पहले असली सोने का टुकड़ा दिया और बाद में नकली सोना थमाकर रफूचक्कर हो गए।
पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजपुरा के गुरुनानकपुरा निवासी नरेश कुमार मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कालका रोड पर दुकान है। 15 अप्रैल को दो युवक उनकी दुकान पर आए और खुद को अंबाला का निवासी बताकर 35 लाख का पुराना सोना सस्ते में बेचने की बात कही। ठगों ने विश्वास जीतने के लिए 6 मिलीग्राम असली सोने की चेन का टुकड़ा और अपना मोबाइल नंबर दिया। जांच में सोना असली पाए जाने पर नरेश कुमार उनके झांसे में आ गए और 15 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया।
वीरवार दोपहर नरेश कुमार अपने बेटे गौरव के साथ 15 लाख रुपये लेकर कार से अंबाला सिटी के महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचे। वहां से दोनों युवक उनकी कार में बैठ गए और पंचायत भवन के पास ले गए। कार में युवकों ने व्यापारी को काले रंग की थैली दी और बदले में 15 लाख रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद ब्यापारी का बेटा गौरव सोने के सैंपल की जांच के लिए बाजार गया, जबकि आरोपी युवक नरेश कुमार को बातों में उलझाकर पीर बाबा वाली गली से भाग गए। कुछ ही देर में बेटे ने फोन पर बताया कि थैली में मौजूद सोना नकली है। संवाद