{"_id":"6851dc7887dbba8c5207c824","slug":"pump-sets-not-installed-on-railway-underpasses-before-monsoon-ambala-news-c-36-1-amb1001-144591-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मानसून से पहले रेलवे के अंडरपास पर नहीं लगे पंप सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मानसून से पहले रेलवे के अंडरपास पर नहीं लगे पंप सेट
विज्ञापन
अंबाला। मानसून से पहले रेलवे अंडरपास पर न तो कर्मचारियों की तैनाती की गई है और न ही पंप सेट लगाए गए हैं। अगर कुछ घंटों तक तेज बारिश हो गई तो फिर रेलवे के अंडरपासों को तालाब बनने में देर नहीं लगेगी। ऐसे में रेल कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को जलभराव के दौरान शास्त्री कॉलोनी के रेल फाटक सहित जंडली पुल से आवागमन के लिए निर्भर रहना पड़ेगा। इससे उन्हें काफी परेशानी होगी
मानसून के दौरान हमेशा रेलवे के अंडरपास तालाब का रूप धारण कर लेते हैं। इससे रेलवे कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों का संपर्क छावनी से कट जाता है। इसका खामियाजा नौकरी पेशा लोगों सहित बुजुर्गाें व स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ता है। रेलवे के अंडरपास की इस समस्या का आजतक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। जब भी अंडरपास के हालात बद से बदतर होते हैं तो पंप सेट लगाकर पानी निकालने का प्रबंध किया जाता है और इसमें कई दिन बीत जाते हैं।
अंबाला रेल मंडल कार्यालय सहित रेलवे व शास्त्री कॉलोनी की तरफ आवागमन करने के लिए तीन अंडरपास बने हुए हैं। पहला अंडर पास मंडल रेल कार्यालय के नजदीक जीटी रोड किनारे बना हुआ है। मौजूदा समय में तो इस अंडरपास पर हालात बिल्कुल सामान्य हैं, लेकिन एक मूसलाधार बारिश के बाद यहां जलभराव तय है। इसके अलावा बाजीगर बस्ती के पास अंबाला-सहारनपुर और अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर बने अंडरपास के भी हालात ऐसे ही हैं। यहां पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियां गंदगी से अटी हुई हैं और अंडरपास की दीवारों से पानी रिस रहा है जोकि दीवारों के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास की निगरानी के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। यहां चेतावनी को लेकर चिह्न बना दिए गए हैं। अगर हालात बिगड़ेंगे तो पंप सेट लगाकर पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा। इसकी हिदायत डीआरएम की तरफ से संबंधित विभाग को पहले ही दे दी गई है।
नवीन कुमार,वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।